0% पढ़ने की प्रक्रिया
/ ब्लॉकचेन के बीच ब्रिज: यह क्या है और यह कैसे काम करता है?

ब्लॉकचेन के बीच ब्रिज: यह क्या है और यह कैसे काम करता है?

प्रकाशित 24 May 2023
पढ़ने का समय 6 मिनट
Blockchain bridges: what is it?

Description

ब्लॉकचेन ब्रिज क्या है, इसका उपयोग किसलिए किया जाता है और क्रिप्टो ब्रिज की विशेषताएं क्या हैं? हमारे लेख से इसके बारे में सब कुछ जानें।

ब्लॉकचेन ब्रिज की परिभाषा

क्रिप्टो ब्रिज, यह क्या होता है? एक क्रिप्टो ब्रिज अलग-अलग ब्लॉकचेन (दो या अधिक) के बीच ट्रैंज़ैक्शन करने के लिए एक विशेष एप्लिकेशन है। यह एक ट्रेंडी फीचर है, विशेष रूप से कई क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों के बीच बदलते आंतरिक संबंधों और 2020 और 2022 के बीच नई ब्लॉकचेन्स के आने के साथ-साथ।

ब्लॉकचेन ब्रिज के क्या फायदे हैं?

क्रिप्टोकरेंसी ईकोसिस्टम बड़ा डायनामिक है। नए प्रतिभागी, टेक्नालजी और सेवाएं लगातार उभर रही हैं। इसलिए क्रिप्टोकरेंसी ट्रान्सफर की गति और इस फ़ंक्शन के लिए उपलब्धता सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक बनी हुई है।

हालांकि, इस वैरायटी में गलती करना आसान है (अनुभवहीनता या असावधानी के कारण)। और अगर आप पहले से अनुकूलित किए बिना एक ब्लॉकचेन से दूसरे ब्लॉकचेन में एक क्रिप्टोकरंसी भेजते हैं, तो पूरा निवेश खत्म हो जाएगा (हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाएगा)। इसलिए इस तरह की चेन ब्रिज सर्विस की जरूरत पैदा हुई।

एक अन्य कारण: ब्लॉकचेन, विशेष रूप से Ethereum की स्केलिंग है। दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की तकनीक को एक पड़ाव पर दुर्गम कठिनाइयों का सामना करना पड़ा: ट्रैंज़ैक्शन की गति, बहुत ज़्यादा गैस फीस और स्केलिंग। क्रिप्टोकरेंसी बाजार के अधिकांश प्रोडक्ट Ethereum स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स का उपयोग करके बनाए गए थे और इस ब्लॉकचैन की आंतरिक समस्याओं ने उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया। इसलिए एक ओरिजिनल तरीके का आविष्कार किया गया: ब्लॉकचैन ब्रिज।

Bridges between blockchains: how does it work?

ब्लॉकचेन ब्रिज की मुख्य कार्यक्षमता क्या है?

ब्रिज कैसे काम करता है। इस सेवा को "ब्रिज" कहने के पीछे एक कारण है। यह असल में तकनीकी रूप से इनकंपेटिबल ब्लॉकचेन के बीच वैल्यू ट्रान्सफर करने के लिए एक लिंकिंग एलीमेंट है। ब्रिज का एक "पिलर" एक नेटवर्क के क्षेत्र में है, और दूसरा दूसरे के क्षेत्र में है। इससे आप अलग-अलग नेटवर्कों के बीच चयनित राशि को ट्रान्सफर कर पाते हैं। पवित्र गंगा या गोदावरी नदी पर एक असली पल की तरह। ब्लॉकचेन में एक उदाहरण पर विचार करें।

ब्रिज का इस्तेमाल कैसे करें? आप भारत में हैं, दिल्ली में रहते हैं और बिटकॉइन नेटवर्क से संबंधित 10 BTC की राशि को ERC-20 स्टैंडर्ड Ethereum नेटवर्क में ट्रान्सफर करना चाहते हैं। यदि आप केवल दो प्रेषक और प्राप्तकर्ता के पते एंटर करते हैं और 10 कॉइन भेजते हैं तो पूरी राशि वापस लौटने की संभावना के बिना खत्म हो जाएगी। लेकिन एक ब्रिज के साथ यह करना आसान है।

शुरुआत में 10 BTC को क्रिप्टो ब्रिज पर भेजा जाता है और वहां ब्लॉक कर दिया जाता है। उसी समय, ERC-20 स्टैंडर्ड के Wrapped Token Bitcoin (WBTC) को 10 कॉइन की समान मात्रा के लिए बनाया जाता है। Wrapped Token ओरिजिनल संपत्ति की एक डिजिटल कॉपी होता है जिसे दूसरी ब्लॉकचेन पर बनाया गया है और जो ओरिजिनल कॉइन के मूल्य से जुड़ा हुआ होता है। जारी की गई राशि मूल ब्लॉकचेन में लॉक होती है और Wrapped Token की वैल्यू देती है।

10 WBTC का अब उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए Ethereum ब्लॉकचेन में निर्मित विकेंद्रीकृत वित्त (DeFi) सेवाओं में निष्क्रिय कमाई के लिए।

जब संपत्ति को ओरिजिनल ब्लॉकचेन में लौटाया जाता है, तो स्थिति को प्रतिबिंबित किया जाता है: Wrapped Token को चेन ब्रिज पर भेजा जाता है, ओरिजनल संपत्ति की ब्लॉक राशि को जारी किया जाता है और यूज़र को ट्रान्सफर कर दिया जाता है और असुरक्षित Wrapped Token को जला दिया जाता है। ब्लॉकचेन के बीच वैल्यू को त ट्रान्सफर करने की क्षमता भौतिक विनिमय और निवेशक के स्थान से बंधी नहीं होती है। भारत में किसी भी राज्य (उड़ीसा, बिहार, या कोई अन्य) से हर कोई ओपन ब्लॉकचेन ब्रिज सेवा का उपयोग कर सकता है।

किस प्रकार के ब्लॉकचेन ब्रिज मौजूद हैं?

टेक्नालजी की स्वायत्तता के स्तर के आधार पर ब्लॉकचेन ब्रिज दो प्रकार के होते हैं:

  • केंद्रीकृत;
  • विकेन्द्रीकृत।

इनके नाम ही ब्रिज क्या करता है यह दर्शाता है: केंद्रीकृत ब्रिज लोगों को किसी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा प्रबंधित और विनियमित किया जाता है, जो अक्सर एक एक्सचेंज होता है। विकेंद्रीकृत का कोई नियंत्रण और विनियमन निकाय नहीं होता है।

क्रॉस-चेन ट्रैंज़ैक्शन के चरणों की संख्या और भेजने वाले पक्ष द्वारा पुष्टि की आवश्यकता में भी ब्रिज अलग-अलग हो सकते हैं। लॉक-एंड-मिंट, बर्न-एंड-रिलीज़ और बर्न-एंड-मिंट प्रकार के ब्लॉकचेन ब्रिज होते हैं।

लॉक-एंड-मिंट पहला प्रकार है। इसमें एक तृतीय पक्ष, जो एक मध्यस्थ होता है एक साथ क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करता है और ब्लॉक करता है और नई ब्लॉकचेन पर टोकन का मूल्यांकन और जारी करता है।

बर्न-एंड-रिलीज़ लॉक-एंड-मिंट के समान है, बस यहाँ टोकन को ओरिजिनल ब्लॉकचेन में वापस भेजना संभव होता है।

बर्न-एंड-मिंट रैप्ड टोकन से ओरिजिनल ब्लॉकचेन पर वापस आए बिना तीसरे नेटवर्क पर फिर से जारी किया जा सकता है। दूसरे नेटवर्क में असुरक्षित टोकन जला दिए जाते हैं।

उपयोगकर्ताओं के लिए ब्लॉकचेन ब्रिज के क्या लाभ होते हैं?

ब्लॉकचेन ब्रिजों ने क्रिप्टोकरेंसी ईकोसिस्टम को और ज़्यादा ऑपरेशनल बनाकर हल्का कर दिया है। कई साफ लाभ हैं जो ब्रिज अपने यूजर्स को देते हैं:

  1. कम ट्रैंज़ैक्शन लागत और पैसा भेजने की गति में वृद्धि।

एक समय पर Ethereum जैसी बड़ी ब्लॉकचेन ने स्केलिंग, लेन-देन की गति और खास तौर से पैसा भेजने की लागत के साथ तकनीकी समस्याओं को महसूस किया है। एक साधारण ट्रैंज़ैक्शन की फीस एक समय में $300 के रिकॉर्ड जितना अधिक हो सकता है। Optimism या Arbitrum जैसे टीयर 2 ब्लॉकचेन ब्रिजेस ने ट्रैंज़ैक्शन की लागत को $1 से कम कर दिया।

  1. क्रिप्टोकरेंसी निवेश के लिए अलग-अलग तरह के उपयोग।

उदाहरण के लिए, ब्रिजों ने क्रिप्टो निवेशों का उपयोग करने के लिए विकल्पों की संख्या बधाई है—वही बिटकॉइन। पहले क्रिप्टो करेंसी के लिए अतिरिक्त कमाई के ज्यादा विकल्प नहीं थे। रैप्ड बिटकॉइन से बीटीसी को क्रिप्टो जमा में क्रेडिट के लिए आंशिक रूप में उपयोग करना आदि संभव हो पाया।

  1. अतिरिक्त फायदा।

अक्सर ब्रिज डेवलपर्स या डेस्टिनेशन नेटवर्क अतिरिक्त रूप से अपने यूजर्स को एयरड्रॉप के जरिए फायदा देते हैं। पैसा कमाने का यह एक और विकल्प है।

  1. क्रिप्टोकरेंसी पारिस्थितिकी तंत्र में विविधता।

चेन ब्रिज न केवल ब्लॉकचेन स्केलिंग समस्याओं को हल करने में सक्षम हुए हैं, बल्कि इनने सामान्य रूप से क्रिप्टोकरेंसी विकल्पों में विविधता भी लाई है। निवेशक अपने पैसे को विभिन्न नेटवर्कों के बीच आसानी से ट्रान्सफर कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकती है।

ब्लॉकचेन ब्रिज के जोखिम क्या हैं? क्या इनका इस्तेमाल सुरक्षित है?

इस प्रकार की सेवा की प्रासंगिकता और कई फ़ायदों के बावजूद ब्लॉकचैन ब्रिजों के नकारात्मक पहलू भी हैं। यह मुख्य रूप से पैसे के ट्रान्सफर और स्टोरेज की सिक्योरिटी और प्रतिभागियों के बीच अधिकारों के उचित वितरण से संबंधित है। मुख्य जोखिमों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  1. 51% कंट्रोल हमले।

किसी एक यूजर के हाथों में ज़्यादातर सत्यापन नोड्स (51%) पहुँच जाने से प्लान नहीं किए गए केंद्रीकरण और सेवा के नियंत्रण का एक सामान्य जोखिम होता है। इस मामले में, सत्यापनकर्ताओं का नियंत्रित हिस्सा उनकी पसंद के किसी भी ट्रैंज़ैक्शन को रद्द कर सकता है या बदल सकता है, जो रैप्ड टोकन देने पर असर डालता है।

  1. ब्रिज स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट पर सुनियोजित हमला।

हैरानी की बात यह है कि कई सुरक्षा समस्याएं केवल पहचानी नहीं गईं स्मार्ट कांट्रैक्ट की कमजोरियों से पैदा होती हैं। हमलावर अपने वॉलेट से पैसा निकालने के लिए टेक्निकल बग का उपयोग करता है।

  1. ब्लॉकचेन की समस्याएं।

ब्लॉकचैन नेटवर्क पर हमले का एक कम आम लेकिन फिर भी प्रासंगिक जोखिम। इस मामले में, अनफ्रीजिंग या फ्रीजिंग फंड की गति कम हो सकती है, और ब्लॉकचैन में ट्रैंज़ैक्शन को निलंबित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, Solana के साथ अक्सर ऐसा ही होता है।

मध्यम और लंबी अवधि में ब्लॉकचेन ब्रिज की क्या संभावनाएं हैं?

ब्लॉकचेन ब्रिज अब भी एक लोकप्रिय सेवा बनी हुई है। बहुत से लोग ब्लॉकचैन ब्रिजों का उपयोग आसानी से कर लेते हैं क्योंकि इसकी मदद से वे अपने क्रिप्टो निवेशों से अपनी आय बढ़ा पाते हैं। हालाँकि, फिलहाल, ब्रिजों के उज्ज्वल भविष्य पर कोई सहमति नहीं है। शायद आने वाले वर्षों में, ब्लॉकचैन डेवलपर्स अपने नेटवर्क के लिए एक अनुकूली मानक तैयार करेंगे, जो अतिरिक्त सेवाओं को खत्म करने में मदद करेगा। इसके अलावा, प्रमुख ब्लॉकचेन नियोजित अपडेट्स के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और इससे ब्लॉकचेन ब्रिजिंग की मांग कम हो जाएगी।

अभी के लिए, यह कहा जा सकता है कि ब्लॉकचेन को एक तकनीक के रूप में बेहतर बनाने के लिए विकास अभी भी चल ही रहे हैं और ब्रिजों का परित्याग निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में नहीं होगा। शायद तब तक सहायक सेवाओं को अपने काम के लिए दूसरा पेशा मिल जाएगा।

Bridges and multi-chain in blockchain

ब्रिज चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

चेन ब्रिज का चुनाव किस पर निर्भर करता है? पहला: आपको उन ब्लॉकचेन के बारे में फैसला करना होगा जिनके बीच लेन-देन होगा। कई नेटवर्क के बीच दो ब्लॉकचेन या यहां तक कि मल्टीचेन समाधान के लिए काफी सुविधाजनक ब्लॉकचेन ब्रिज उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, कई नेटवर्कों के लिए सबसे अच्छे क्रिप्टो ब्रिज Multichain Bridge, Synapse, और Portal Token Bridge हैं। Avalanche, Tezos Wrap - - दो नेटवर्क के बीच सुविधाजनक कारोबार के लिए।

दूसरा: प्रमुख बाजार सहभागियों के सपोर्ट पर ध्यान दें। ब्रिज उदाहरण क्रिप्टो के लिए, जब Arbitrum ब्रिज दिखाई दिया, तो Ethereum (Uniswap, SushiSwap, Curve) पर निर्मित सबसे महत्वपूर्ण DeFi सेवाओं ने इसका सपोर्ट किया।

तीसरा: बड़े एक्सचेंज ट्रेडिंग सर्विसेज प्लेयर्स द्वारा पेश किए गए एक्सचेंज ब्रिज पर ध्यान दें। ऐसे प्रसिद्ध ब्रिज का एक उदाहरण है Binance ब्रिज।

निष्कर्ष

क्रिप्टोकरेंसी ब्रिज एक सुविधाजनक और लोकप्रिय सेवा है। इन्होंने अपने मुख्य मिशन को पूरा कर लिया है - ऑपरेशनल चपलता और क्रिप्टोकरेंसी के टर्नओवर को सपोर्ट करना। ब्रिजों के साथ, कई सेवाएं आसान और अधिक पारदर्शी हो गईं और निवेशकों की आय में वृद्धि हुई। आज, क्रिप्टोकरेंसी ब्रिज पूरे ईकोसिस्टम का एक अनिवार्य तत्व है जो पैसा बनाने में रुचि रखने वाले हर निवेशक के लिए उपलब्ध है।

Rate article

Thank you for your rating, your vote has been counted

ट्रेडिंग इतनी आसान पहले कभी नहीं रही
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.