0% पढ़ने की प्रक्रिया
/ Polkadot (DOT) क्या है

Polkadot (DOT) क्या है

प्रकाशित 10 November 2022
पढ़ने का समय 3 मिनट
What is Polkadot?

Description

Polkadot एक मल्टीचेन नेटवर्क है जो ब्लॉकचेन्स को कनेक्ट करता है जिससे वे आपस में जानकारी एक्स्चेंज कर पाती हैं। Polkadot की क्रिप्टोकरेंसी का नाम है Polkadot.

इस प्रोजेक्ट का आइडिया 2016 में पैदा हुआ था जब Ethereum के सह-संस्थापक, टेक्निकल डायरेक्टर और पार्ट टाइम चीफ़ डिवैलपर गैविन वुड ने प्रोजेक्ट यह कहकर छोड़ दिया था कि Ether उनकी उम्मीदों पर पर खरी नहीं उतर रही है।

नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए वुड ने जाने-माने डिवैलपर मारेक कोटेविक्ज़ के साथ Ethereum की एल्गॉरिथ्म को बेहतर और सरल बनाने पर काम किया। 2016 में ही दोनों ने क्रिप्टो समुदाय के सामने Polkadot श्वेतपत्र का ड्राफ्ट संस्करण रखा (प्रोजेक्ट का मुख्य दस्तावेज़)। इसलिए, जिसने Ether की शुरुआत की थी, उसी ने आगे चलकर इसके काम करने के तरीके को और आधुनिक बनाया और एक बिल्कुल नया और नायाब प्रोडक्ट पेश किया।

2017 में डिवैलपर पीटर त्ज़ाबान भी टीम से जुड़ गए। वुड ने अपनी टीम में रॉबर्ट हाबरमाइयर को भी शामिल किया था जो ब्लॉकचेन टेक्नालजी के एक रिसर्चर और डिवैलपर थे। रॉबर्ट ने Polkadot को बनाने और उसकी गड़बड़ियों को ठीक करने में बहुत बड़ा योगदान दिया।

त्ज़ाबान के साथ वुड ने 2017 में Web3 फाउंडेशन बनाई जिसका मुख्य मिशन था विकेंद्रीकृत इंटरनेट (Web3 प्रोपर) के लिए प्रोटोकॉल, एप्लिकेशन और दूसरे सॉफ्टवेयर बनाना। वहीं Web3 फाउंडेशन को Parity Technologies नाम की एक ब्लॉकचेन टेक्नालजी कंपनी कंट्रोल करती है जिसे Ethereum पर काम करते समय वुड और उसके साथ काम करने वाले लोगों ने बनाया था। Ether के भूतपूर्व डायरेक्टर का काम तारीफ के काबिल है, न सिर्फ डिवैलपमेंट में इनकी बुद्धिमानी का, बल्कि कंपनी में टॉप पर लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों के लेते वक्त दिखाई गई दूरदर्शिता के लिए भी।

हलचल भरे अपने 17 वें साल में Web3 फाउंडेशन ने Polkadot टोकन (DOT) की ICO आयोजित की जो निवेशकों को DOT कॉइन्स की सबसे शुरुआत की बिक्री होती है। Web3 फाउंडेशन ने इस बिक्री से 14.5 करोड़ डॉलर इखट्ठे किए - जो ICO के मानकों के हिसाब से बहुत ही बढ़िया नतीजा था।

2019-20 में Web3 फाउंडेशन ने Polkadot टेक्नालजी विकसित करने के लिए एक प्राइवेट टोकन बिक्री करके 5,00,000 और DOT बेच दिए और 4.5 डॉलर इखट्ठे कर लिए। इन परिणामों के कारण विशेषज्ञ अनुमान लगाते हैं कि प्रोजेक्ट का कैपिटलाइज़ेशन 120 करोड़ डॉलर तक पहुँच चुका है। 2020 में जेनेसिस ब्लॉक रीले (जो एक तरह का मेन नेटवर्क बफ़र है जो अलग-अलग ब्लॉकचेन का डाटा प्रोसेस करता है) का इस्तेमाल करके Polkadot नेटवर्क का पहला वर्शन रिलीज़ किया गया।

दिसंबर 2021 में पैराचेन भी लॉंच होने लगे - जो समानांतर ब्लॉकचेन हैं और एक तरह से मेन जेनेसिस ब्लॉक के आधार पर चलती हैं। ध्यान देने वाली बात है कि पैराचेन की अंतिम संख्या (प्रोजेक्ट के इस चरण पर) सीमित है और Polkadot मल्टीचेन को बनाने वालों द्वारा नीलामी करने पर निर्भर करती है। इस तरह से कोई भी ब्लॉकचेन Polkadot नेटवर्क में एकीकृत हो सकती है और दूसरी ऐसी अलग प्लैटफ़ार्म वाली ब्लॉकचेन के साथ (क्रॉस-प्लैटफ़ार्म) काम कर सकती हैं जिन्होने नेटवर्क पर एक पैराचेन के रूप में जगह खरीदी है।

2022 और इससे आगे के सालों के लिए कुछ अपडेट लाए गए हैं और कुछ महीन सुधार प्लान किए गए हैं। इसलिए हम एक ऐसे मुकाम पर पहुँच गए हैं जहां से एक वाकई में एक ऐसे नायाब प्रोजेक्ट की पहली डिज़ाइन, डिवैलपमेंट और उभरना दिखाई दे रहा है जो ब्लॉकचेन टेक्नालजी को एकीकृत करके एक नई विकेंद्रीकृत इंटरनेट बनाएगा।

What are Polkadot crypto rates?

है न बड़ी दिलचस्प बात!

Polkadot को बनाने वालों ने रिपोर्ट किया है कि कुल 1 करोड़ DOT टोकन जारी हुए हैं, जिनमें से ICO के बाद आधे ही बचे हैं। लेकिन इसकी जगह बाद में अजीबो-गरीब रूप से जारी करने की सीमा पर जानकारी के अभाव की बात होने लगी। कुछ विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसी स्थिति में यदि कंपनी अनियंत्रित रूप से नए टोकन जारी करने लगेगी तो टोकन के रेट में बहुत ज़्यादा मुद्रास्फीति का जोखिम होगा। फिर भी, Polkadot अब नए कॉइन जारी नहीं कर रही है। इसने कॉइन के रेट विभाजित किए और हर कॉइन को 100 की संख्या में तोड़ दिया। इसलिए, 100 करोड़ DOT टोकन क्रिप्टो से संबन्धित चीजों के रूप में उपलब्ध हो गए। ऐसा होने से न तो इसे रखने वालों ने, न निवेशकों ने और न ट्रेडरों के एक भी पैसा गंवाया - क्योंकि नए टोकनों की फेस-वैल्यू पुराने टोकनों के 0.01 के मूल्य के बराबर हो गई, जो आधारभूत रूप से एक ही चीज है। बस एक फर्क था - टोकन ज़्यादा हो गए और किसी को भी समझौता नहीं करना पड़ा है। यही तो गैविन वुड की खास बात है।

What is Polkadot's coin?

Polkadot के फायदे

Polkadot प्रोजेक्ट ब्लॉकचेन इंडस्ट्री में हाल के कुछ सालों में सबसे नए आइडिया वाले प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसमें निवेश के बारे में राय बनाने के लिए बस प्रोजेक्ट के फीचर्स और इसके डिवैलपमेंट के बारे में कुछ तथ्य बताना काफी होगा:

  • Polkadot ऐसा पहला सिस्टम है जो स्वतंत्र ब्लॉकचेन नेटवर्क (पैराचेन) बनाने की अनुमति देने पर आधारित है। पैराचेन अपने खुद के टोकन जारी कर सकती हैं और Polkadot कोर से अलग तरह से काम कर सकते हैं। पैराचेन भी आपस में जानकारी एक्स्चेंज कर सकती हैं, जो Polkadot कोर पर ही होता है। प्रोजेक्ट के आधारभूत तर्क को समझने के लिए 20 वीं सदी के अंत में इसके और इंटरनेट के डिवैलपमेंट की तुलना करके देखना होगा। पहले दुनिया भर के कंप्यूटर आपस में सिर्फ छोटे लोकल नेटवर्क पर ही बात कर पाते थे; 21वीं सदी में ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट्स के साथ भी ऐसी ही परिस्थिति है (जैसे, Bitcoin, Ethereum, Solana, Polygon, Decentraland, आदि लें) - ये खुद अस्तित्व में हैं पर कोई डाटा एक्स्चेंज नहीं कर सकते। Polkadot इसी समस्या को सुलझाती है।
  • प्लैटफ़ार्म निवेशकों को एक चुंबक की तरह खींचता है। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति किसी पैराचेन (स्लॉट) को तभी ले सकता है जब वह एक नीलामी में उसे जीते। इसलिए, तकनीकी रूप से सबसे उन्नत और आत्म-विश्वास वाले ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट Polkadot में अपनी सीट रिसर्व कर रहे हैं और तथाकथित "इंटरनेट ऑफ ब्लॉकचेन" से जुड़ रहे हैं।
  • प्रोजेक्ट इस तरह से काम करने के लिए बनाया गया है कि इसका खुद का Kusama टेस्ट नेटवर्क है जो ठीक इसी की तरह काम करता है। मुख्य Polkadot नेटवर्क पर कोई भी बदलाव या सुधार चालू करने से पहले इन सभी को Kusama पर टेस्ट किया जाता है। फिलहाल, टेस्ट नेटवर्क में मुख्य अंतर यह है कि पैराचेन स्लॉट 48 हफ्तों तक रेंट पर लिए जा सकते हैं। वहीं मुख्य नेटवर्क पर यह अवधि 96 हफ्ते है।
  • वित्तीय विश्लेषक मानते हैं कि DOT Altcoin 2022 के दूसरे हिस्से में बहुत अच्छी बढ़त दिखा सकता है, और अगले कुछ सालों में टोकन अपने अधिकतम स्तर प्रति DOT 70 डॉलर के स्तर से भी आगे पहुँचने के बाद आगे चलकर 100 डॉलर भी पार कर सकता है।
  • DOT टोकन न सिर्फ पेमेंट के एक तरीके या एक एक्स्चेंज अस्ति के रूप में इस्तेमाल होता है, यह इसे रखने वालों को 3 सुपरपावर भी देता है: a) टोकन धारकों के पास टोकन की जितनी मात्रा है उस आधार पर प्रोजेक्ट को मैनेज करने की क्षमता b) ऑनलाइन वैलट में DOT क्रिप्टोकरेंसी रखने की संभावना - जो बैंक की एफडी की तरह का एक तरह की निष्क्रिय आय का जरिया है, फर्क बस इतना है कि क्रिप्टो में ब्याज हमेशा ज़्यादा होता है; c) किसी वर्तमान अस्ति पर रोका लगा लेने की क्षमता ('bonding' DOT) जिसके बदले में कोई तकनीकी अधिकार मिल सकते हैं, जैसे कोई पैराचेन स्लॉट रेंट पर लेने या किसी ब्रिज को जोड़ने का अधिकार।
  • 'Bridges' अपने आप में कंपनी की एक अलग डिवैलपमेंट है, जिससे पैराचेन Polkadot नेटवर्क के बाहर की ब्लॉकचेनों से बात कर सकती हैं।

Polkadot क्रिप्टोकरेंसी

जैसा पहले बताया गया है, Polkadot की इसी नाम की क्रिप्टोकरेंसी 2017 में आई थी। कॉइन ने अगस्त 2020 में ट्रेडिंग शुरू की, और उस समय यह अपने सबसे निम्नतम स्तर 2.69 डॉलर प्रति DOT पर थी। Polkadot Altcoin कई दूसरे कॉइन्स की तरह नवंबर 2021 में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा और इसकी कीमत 55 डॉलर प्रति DOT हो गई। वर्तमान में (जनवरी 2022) 1 DOT 22.67 डॉलर का है। कॉइन के रेट में इसके अधिकतम रेट से गिराव पूरी दुनिया में क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के साथ ही आया है। 2022 के बीच तक इसके रेट के 17-19 डॉलर प्रति DOT तक पहुँच जाने की संभावना है। इसके रेट के एक लहर जैसे पैटर्न से दिखाई देता है कि इसमें आगे बढ़त होगी और साल के अंत तक यह नई ऊंचाइयों पर पहुँच सकती है।

आज DOT दुनिया भर की सभी क्रिप्टोकरेंसीज़ में 10वें नंबर पर है, और आज 10,000 से भी ज़्यादा क्रिप्टोकरेंसी हैं जिनका कुल मार्केट कैपटलाइज़ेशन 2730 करोड़ डॉलर है।

What is Polkadot's blockchain?

निष्कर्ष

Polkadot एक नया प्रोजेक्ट है जिसे अलग अलग नेटवर्कों की थर्ड-पार्टी ब्लॉकचेन आपस में जोड़कर और उन्हें एक साथ काम करने की क्षमता देकर अपना साइज़ बढ़ाने की कई समस्याओं को सुलझाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। Polkadot साम्राज्य अभी बन रहा है और इसे गैविन वुड चला रहे हैं, जो एक बहुत ही उद्यमी और जीनियस ब्लॉकचेन डिवैलपर हैं जिन्होंने Ethereum को विकसित करके इसे आज की एक सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित ब्लॉकचेन बना दिया।

कागज पर लिखे एक ड्राफ्ट आइडिया से लेकर आज के पूरे तरह से काम करने वाले Polkadot ब्लॉकचेन नेटवर्क बनने में 4 साल लग गए और यह 2020 में पूरी तरह लॉंच हुआ था। Polkadot (DOT) Altcoin एक्स्चेंजों में सिर्फ डेढ़ साल (अगस्त 2020 से) से ट्रेड हो रहा है और दुनिया की टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट में शामिल हो चुका है।

इतने कम समय काम करने के बाद भी अपने मल्टीचेन और DOT टोकन की संभावनाओं पर बात करने वाली क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेडिंग करने का मौका EXEX अपने क्लाइंट्स को देता है। यहाँ क्लाइंट इसमें सबसे अच्छी मार्केट परिस्थितियों में ट्रेड कर सकते हैं - सबसे अच्छी मार्केट परिस्थितियाँ मतलब ज़्यादा लेवेरेज और ऑटोमैटिक डिपॉज़िट प्रोटेक्शन सिस्टम, और एक सरल आसानी से समझ आ जाने वाला प्लैटफ़ार्म इंटरफेस।

ctaText
advantage-1
advantage-2
advantage-3

Rate article

Thank you for your rating, your vote has been counted

ट्रेडिंग इतनी आसान पहले कभी नहीं रही
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.