0% पढ़ने की प्रक्रिया
/ DeFi से पैसा कैसे कमाएँ?

DeFi से पैसा कैसे कमाएँ?

प्रकाशित 25 January 2023
पढ़ने का समय 4 मिनट
How to earn on DeFi?

Description

DeFi से निष्क्रिय आय कैसे अर्जित करें: सर्वोत्तम रणनीतियाँ और सुझाव। निष्क्रिय रूप से कमाई करना अभी शुरू करें!

क्रिप्टोकरेंसी बाजार ने आम लोगों को भी पैसा बनाने और अर्थव्यवस्था में सुधार करने के लिए कई नए विकल्प दिए हैं। Bitcoin और altcoins, ब्लॉकचेन प्रोडक्टों ने पारंपरिक मुद्राओं की वित्तीय प्रणाली में विविधता ला दी है। हालाँकि क्रिप्टोकरेंसी में पारंपरिक फाइनेंस - क्रेडिट, डिपॉजिट और निष्क्रिय आय के अन्य अवसरों की कुछ विशेषताओं की कमी थी।

DeFi क्या है: पारंपरिक वित्तीय साधनों का विकेंद्रीकृत विकल्प

DeFi ब्लॉकचेन पर बनाए गए एप्लिकेशन और सेवाओं के रूप में एक वित्तीय साधन है। DeFi के अंदर लेनदेन का निष्पादन स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के एक सेट द्वारा होता है (एक निश्चित कार्रवाई के निष्पादन के लिए पूर्व-निर्दिष्ट शर्त)। इस सुविधा से विकेन्द्रीकृत वित्त एक ऐसी स्वतंत्र सेवा के रूप में काम कर पाती है जो किसी केंद्रीय शासी निकाय से बंधी नहीं होती।

यदि आप विकेंद्रीकृत सेवाओं के सार और उनमें पैसा कैसे चलता है इसके मैनेजमेंट की तकनीक को समझ जाएंगे तो DeFi के साथ पैसा कमाना काफी आसान है। DeFi कई सवालों के जवाब देता है: स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट से पैसा कैसे कमाया जाए और क्रिप्टो निष्क्रिय आय या पैसिव इनकम कैसे कमाएं। DeFi के अर्थ के बारे में और पढ़ें यहाँ।

क्रिप्टोकरेंसी में अन्य सेवाओं की तुलना में DeFi के क्या फायदे हैं

निष्क्रिय आय स्रोत DeFi में कई फायदे की चीजें हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो विकेंद्रीकृत वित्त को बाजार से अलग करती हैं:

विकेन्द्रीकरण

विकेंद्रीकृत वित्त (DeFi) या डीसेंट्रलाइज़ेशन फाइनेंस नाम ही इस प्रकार के ब्लॉकचेन उत्पाद के सबसे बड़े फायदे की ओर इशारा करता है। सेवाओं और एप्लिकेशन के लिए कोई केंद्रीकृत मैनेजमेंट संरचना नहीं है, और सभी प्रक्रियाएं ऑटोमैटिक हैं। यह एक ऑपरेशन्स डिपार्टमेंट रखने की जरूरत को खत्म कर देता है और पैसे की प्रक्रियाओं में मानवीय हस्तक्षेप को समाप्त करता है।

ऑडिट और पारदर्शिता

चूंकि DeFi सेवाएं ऑटोमैटिक पूर्व-निर्धारित लेनदेन शर्तों को लागू करती हैं, इसलिए स्मार्ट कांट्रैक्ट निष्पादन में बहुत ऊंचे स्तर की सटीकता होना महत्वपूर्ण है। अधिकांश DeFi ऐप और सेवाएँ स्पेशलिस्ट कंपनियों द्वारा अपने स्मार्ट कांट्रैक्टों का ऑडिट करने का काम करती हैं। यह प्रोग्रामिंग गलतियों की संभावना को कम करता है और उपयोगकर्ता का विश्वास बढ़ाता है।

समावेशिता

DeFi सेवाएं किसी भी गतिविधि के लिए बहुत अनुकूल हैं। स्मार्ट कांट्रैक्टों के लिए कारण क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक्सचेंज, वॉलेट और बैंकिंग सेवाएं लॉन्च करना संभव हो पाया है। साथ ही, नियामक और केंद्रीकृत नियंत्रण निकाय से अनुमति लेने की भी आवश्यकता नहीं होती है।

DeFi से पैसा बनाने में कोई इंसानी दखल नहीं होता है

ऑटोमैटिक स्मार्ट कांट्रैक्टों ने प्रॉडक्शन प्रोसेसों में इंसानी दखल की आवश्यकता को कम कर दिया है। इसने तकनीकी त्रुटियों और सेवा के गलत उपयोग को भी कम किया है।

DeFi की पहुंच

DeFi सेवाओं ने क्लासिक वित्तीय सेवाओं जैसे लोन और जमा को केवल क्रिप्टोकरेंसी में उपलब्ध कराया है। बैंक से कर्ज लेने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है। आप तो सीधे क्रिप्टोकरेंसी जमा करके लगातार ब्याज पाकर निष्क्रिय आय को DeFI कर सकते हैं।

DeFi निष्क्रिय आय कैसे काम करती है: उदाहरण

विकेंद्रीकृत वित्त ने क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों के लिए बहुत सारे अतिरिक्त पैसा कमाने के विकल्प पेश किए हैं। निष्क्रिय आय क्रिप्टो प्रोजेक्ट हर निवेशक के लिए पारदर्शी और तेजी से उपलब्ध हो गई हैं।

APY के लिए DeFi में क्रिप्टो जमा करें

DeFi में पैसा और निष्क्रिय आय कमाने का पहला और आसान तरीका है क्रिप्टोकरेंसी डिपॉजिट करना। क्रिप्टोकरेंसी में निवेशक विकेंद्रीकृत वित्त सर्विस के वॉलेट में अपने टोकन जमा कर सकते हैं। यह पूर्व निर्धारित दर पर ब्याज अर्जित करेगा। अर्जित ब्याज की राशि विभिन्न स्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है: जैसे किस प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी जमा की गई है, जमा की अवधि आदि।

क्रिप्टोकरेंसी जमा को अक्सर स्टेकिंग भी कहा जाता है। इस मामले में निवेशक न केवल ब्याज के लिए क्रिप्टोकरेंसी जमा करता है बल्कि ब्लॉकचैन में ट्रैंज़ैक्शन सपोर्ट भी करता है।

डिपॉजिट के भीतर पारिश्रमिक का भुगतान अक्सर प्रोजेक्ट टोकन या स्थिर मुद्रा में किया जाता है।

DeFi लोन

पारंपरिक वित्त के लोन देने के फंक्शन के कारण DeFi के साथ पैसा कमाना संभव है। विकेन्द्रीकृत वित्त में लोन देना एक लोकप्रिय तरीका है क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी में एक निवेशक मिनटों के भीतर जरूरी पैसों तक पहुँच रखता है। आमतौर पर, लोन देने की प्रक्रिया एक प्लेज या गिरवी द्वारा सुरक्षित होती है जिसे निवेशक DeFi सेवा में करता है। इस सिक्योरिटी से जरूरी लोन राशि जारी हो पाता है। यदि निवेशक लोन नहीं चुका पाता तो गिरवी रखी संपत्ति सर्विस के वॉलेट में चली जाती है और लोन चुक जाता है।

यील्ड फ़ार्मिंग या लिक्विडिटी डेलीवेरी

एक और फायदेमंद निवेश रणनीति है यील्ड फ़ार्मिंग या लिक्विडिटी डेलीवेरी। क्रिप्टोकरेंसी निवेशक DeFi-प्रोटोकॉल लिक्विडिटी पूल में अपने टोकन जमा करते हैं और इसके लिए फीस देते हैं। बदले में, लिक्विडिटी देने वालों को गवर्नेंस टोकन के रूप में पैसा मिलता है। यह लिक्विडिटी को आकर्षित करने का एक लोकप्रिय साधन है, विशेष रूप से विकेंद्रीकृत एक्सचेंजों के संचालन में। DEX एक्सचेंजों को तेजी से एक्स्चेंज के लिए लगातार धन मुक्त पैसों की आवश्यकता होती है और तरलता पूल इस सेवा की गति और गुणवत्ता देते हैं।

DeFi का उपयोग करने में वास्तविक जोखिम

निवेश के जरिए ऐसे होते हैं जिनमें बहुत से जोखिम होते हैं। विकेंद्रीकृत सेवाएं कोई अपवाद नहीं हैं। ज़्यादा उतार चढ़ाव देखने वाली अस्थिर सम्पत्तियों पर भी दो सबसे बड़े जोखिम लागू होते हैं - ये हैं तरलता संकट और लोन जोखिम। क्रिप्टोकरेंसी के रेट में बड़े बदलावों के दौरान चूंकि इन्हें अंतर्निहित सेवाओं की संपत्ति के गिरवी के रूप में उपयोग किया जाता है और जो स्मार्ट कांट्रैक्टों में ब्लॉक होती हैं, इसलिए लेनदेन और सौदे बड़े पैमाने पर कटते हैं और पूरी वित्तीय प्रणाली ध्वस्त हो सकती है। इससे न तो DeFi और न ही सामान्य क्रिप्टोकरेंसी पूरी तरह बच पाते हैं। यहां तक कि पारंपरिक वैधानिक बाजार भी संकट के कारण तेज गिरावट दिखा सकते हैं।

वर्तमान में, इन जोखिमों को कम करने के लिए DeFi-प्रोटोकॉल संभावित तरलता संकट के दबाव को कम करने के लिए ज़्यादा संपत्ति के साथ लोन प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।

एक अन्य जोखिम है सिक्योरिटी जोखिम। निर्माण में तकनीकी त्रुटि के कारण एक स्मार्ट कांट्रैक्ट को हैक किया जा सकता है। इंसानी दखल से भी पूरी तरह बचा नहीं किया जा सकता है। जालसाज इसका फायदा उठाते हैं और संपत्ति की चोरी करते हैं। DeFi प्रोटोकॉल इस जोखिम का सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आंतरिक और बाह्य ऑडिट की एक बहु-चरणीय प्रक्रिया बनाई गई है। आंतरिक ऑडिट टीम इन-हाउस या इसके अंदर किए जाते हैं, जबकि बाहरी ऑडिट ऑडिटिंग फर्मों की सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऑडिटिंग प्रक्रिया यह आकलन करती है कि क्या स्मार्ट कांट्रैक्ट तकनीकी मापदंडों को पूरा करते हैं और उनमें कोई प्रोग्रामिंग त्रुटि तो नहीं है।

जिम्मेदारी और विकेंद्रीकरण की धुंधली रेखाएं

दिलचस्प बात यह है कि विकेंद्रीकरण भी प्लेटफॉर्म पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। पारिस्थितिक तंत्र में क्या होता है इसके लिए जिम्मेदार एक विशिष्ट निकाय प्रोजेक्ट के समग्र विकास में मदद कर सकता है। DeFi से निष्क्रिय आय का मूल सिद्धांत विकेंद्रीकृत मैनेजमेंट पर आधारित है जिसमें यह माना जाता है कि पारिस्थितिकी तंत्र के सभी खिलाड़ी इसके विकास और आर्थिक लाभ में रुचि रखते हैं। लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। हम केवल पारिस्थितिक तंत्र को गिराने के उद्देश्य से खुले तौर पर गलत उद्देश्य से किए गए कामों के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। यह सिर्फ इसलिए भी हो सकता है कि उपयोगकर्ताओं सेवा के विकास में भाग लेने के इच्छुक ही न हों।

इसलिए, विकेंद्रीकरण नकारात्मक भी हो सकता है क्योंकि प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए कोई भी व्यक्ति रणनीतिक निर्णय लेना और लागू करना नहीं चाहता है।

निष्क्रिय आय क्रिप्टो परियोजनाओं के निवेश के लिए मूल सिद्धांत और सुझाव

हर कोई इस बात का जवाब ढूंढ रहा है कि निष्क्रिय आय कैसे पैदा की जाए। इसका जवाब है DeFi। आप एक लोन ले सकते हैं और जल्दी से अपनी पूंजी को दोगुना कर सकते हैं, इसे जमा रख सकते हैं या तरलता दे सकते हैं। इसमें कई विकल्प हैं, इसलिए क्रिप्टोकरेंसी से हो सकने वाली अतिरिक्त आय के अवसरों का फायदा जरूर उठाना चाहिए।

DeFi में सभी को जिस मुख्य सिद्धांत का पालन करना चाहिए वह है सिक्योरिटी। डेवलपर्स और उपयोगकर्ताओं को सिक्योरिटी के बारे में चिंता करना जरूरी है। स्मार्ट कांट्रैक्टों के निरंतर आंतरिक और बाहरी ऑडिट करना सबसे अच्छा होता है। यह जोखिमों को न्यूनतम कर देता है और सेवा की पारदर्शिता की पुष्टि करता है।

क्रिप्टो के साथ निष्क्रिय आय अर्जित करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए भी सिक्योरिटी एक चिंता का विषय होना चाहिए। यह एक-तरफा काम नहीं होता बल्कि एक टीम गेम होता है। विकेंद्रीकृत वित्त में उपयोगकर्ता अपने कामों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होता है। किसी गलती के मामले में, क्रिप्टो-बैंक में जाना और यह कहना संभव नहीं होता कि उनसे कोई काम गलत तरीके से हो गया था। यही कारण है कि प्राथमिक डिजिटल सिक्योरिटी के नियमों का पालन करना जरूरी होता है और इसके साथ ही आप इस क्षेत्र में स्वयं को शिक्षित कर सकते हैं और DeFi में नई निष्क्रिय क्रिप्टो आय का अध्ययन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

DeFi में निष्क्रिय आय कैसे पैदा करें? उपयोगकर्ता को खुले सभी अवसरों का उपयोग जरूर करना चाहिए। आप खुद लोन दें, करेंसी जमा रखें या तरलता के स्रोत के रूप में रखें। क्रिप्टोकरेंसी एक बहुत ही मोबाइल और सुलभ संपत्ति है। EXEX एक्सचेंज के साथ मिलकर सभी फायदों का उपयोग करें।

भारत में विकेंद्रीकृत वित्त का उपयोग कहाँ करना है यह ढूँढने की कोई आवश्यकता नहीं है। आखिरकार, DeFi सुविधाजनक और सुलभ, तेज, सस्ता और पारदर्शी है। फाइनेंसिंग का यह तरीका पूरे देश या एक पूरे एरिया को कवर कर सकती है। यह सब उस विशिष्ट कार्य पर निर्भर करता है जो भारतीय अधिकारियों ने DeFi प्रोटोकॉल के लिए निर्धारित किया है। किसी भी मामले में, एक देश के भीतर विकेंद्रीकृत वित्त की बहुत संभावनाएं हैं क्योंकि DeFi भारत के बड़े क्षेत्रों में पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं (लोन और जमा) के उपयोग का विस्तार करेगा।

हर राज्य (राजस्थान, पश्चिम बंगाल और यहां तक कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) में भी तेजी से फाइनेंसिंग और वैकल्पिक निष्क्रिय आय मिलेगी। हर कोई लोन और जमा का उपयोग कर सकता है, यहां तक कि पारंपरिक बैंकों से दूर रहकर भी।

Rate article

Thank you for your rating, your vote has been counted

ट्रेडिंग इतनी आसान पहले कभी नहीं रही
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.