0% पढ़ने की प्रक्रिया
/ नॉन-फंजीबल (नॉन-प्रतिमोच्य) टोकन (NFT): इसका क्या मतलब है और यह कैसे काम करता है

नॉन-फंजीबल (नॉन-प्रतिमोच्य) टोकन (NFT): इसका क्या मतलब है और यह कैसे काम करता है

प्रकाशित 20 December 2022
पढ़ने का समय 5 मिनट
What is NFT?

Description

एनएफटी, ब्लॉकचेन पर क्रिप्टोग्राफ़िक संपत्ति (एसेट) है, जिसके विशिष्ट पहचान कोड और मेटाडेटा होते हैं, जो उन्हें एक दूसरे से अलग करते हैं। बिटकॉइन और ब्लॉकचेन के बारे में अधिक जानकारी exex.com ब्लॉग पर उपलब्ध है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कई नए नियम और अवधारणाएं आ गई हैं। इनमें से एक सबसे आम है एनएफटी।

एनएफटी क्या है?

अंग्रेजी भाषा के शब्द "नॉन-फंजीबल टोकन" का मतलब है परस्पर विनिमय के अयोग्य टोकन, जो विभिन्न प्रकार की आभासी वस्तुओं के स्वामित्व के टाइटल हो सकते हैं:

  • लेख;
  • चित्र;
  • ऑडियो;
  • गेम आइटम;
  • किरदार;
  • डोमेन नाम;
  • क्लब कार्ड, वगैरह।

अगर क्रिप्टोकरेंसी कुछ हद तक विनिमेय है, तो किसी एक तस्वीर का प्रतिनिधित्व करने वाला एक एनएफटी टोकन दूसरे उपयोगकर्ता के दूसरे एनएफटी टोकन के बराबर नहीं होगा, क्योंकि वे अलग-अलग रचनाकारों द्वारा बनाए गए पूरी तरह से अलग चित्र हो सकते हैं, और उनका मूल्य भी अलग होगा।

हर एक एनएफटी अद्वितीय और विशिष्ट है, और आप इसकी कॉपी नहीं बना सकते। सभी एनएफटी में पहचान की जानकारी होती है जो एक स्मार्ट अनुबंध में दर्ज होती है। इस जानकारी के कारण, प्रत्येक एनएफटी एक दूसरे से अलग होता है।

जब 2013 में रंगीन सिक्के और 2014 में काउंटरपार्टी जैसे समाधान सामने आए, तभी से एनएफटी का इतिहास शुरू हुआ। वे बिटकॉइन ब्लॉकचेन पर संपत्ति के टोकनीकरण का आधार बन गए।

एनएफटी के उदाहरण

इस समय कई अलग-अलग एनएफटी और एनएफटी संग्रह हैं। इनमें सबसे मशहूर एक है एनएफटी प्रोजेक्ट रेयर पेपे डायरेक्टरी, जो फ्रॉग पेपे को समर्पित है। इसे 5 साल पहले लॉन्च किया गया था। क्रिप्टोपंक्स और पिक्सेल पोर्ट्रेट भी बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। क्रिप्टोपंक्स को अब कीमती ब्लॉकचेन कार्य माना जाता है।

NFTs collection Crypto Punks

एक और मशहूर एनएफटी प्रोजेक्ट, क्रिप्टोकिटीज़ है, जिसे पांच साल पहले लॉन्च किया गया था। ये बिल्लियों के डिजिटल चित्र हैं। एथेरियम ब्लॉकचेन में प्रत्येक चित्र की एक विशिष्ट पहचान है। विभिन्न विषयों को समर्पित अन्य एनएफटी संग्रह भी हैं।

NFT example - Cryptokitties

एनएफटी कैसे काम करता है

कॉइनेज नामक प्रक्रिया का उपयोग करके एनएफटी को बनाया जाता है। इसमें, एनएफटी डेटा को ब्लॉकचेन पर पब्लिश करते हैं। चेजिंग से नया ब्लॉक बनता है, और एनएफटी जानकारी सत्यापनकर्ताओं द्वारा सत्यापित हो जाती है। स्मार्ट अनुबंध स्वामित्व निर्धारित करता है, और यह एनएफटी को स्थानांतरित करने की क्षमता का प्रबंध भी करता है।

जब टोकन का खनन किया जाता है, तो उनके लिए एकल ब्लॉकचेन पते से जुड़े विशेष पहचानकर्ता नियुक्त किए जाते हैं। प्रत्येक NFT का एक स्वामी होता है, और स्वामित्व डेटा को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाता है।

एनएफटी महत्वपूर्ण क्यों हैं

कहा जा सकता है कि क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के समग्र बुनियादी ढांचे के अपडेट की प्रक्रिया में एनएफटी अगला कदम है। इसके अलावा, वे एक अधिक कुशल डिजिटल बाज़ार भी मुहैया करते हैं। जब भौतिक संपत्ति को डिजिटल संपत्ति में बदला जाता है, तो यह बिचौलियों को पूरी तरह से गायब कर देता है। अब एजेंटों की ज़रूरत नहीं, हर निर्माता बिचौलियों के बिना अपने ग्राहकों या प्रशंसकों तक पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा, एनएफटी के साथ, एक पासपोर्ट से लेकर हवेली तक, विभिन्न भौतिक वस्तुओं की पहचान का प्रबंधन संभव है। एनएफटी डिजिटल दुनिया में अनिवार्य रूप से अद्वितीय प्रमाणपत्र बनाकर, वस्तु विशेष के अधिकार को भी सुनिश्चित करता है।

एनएफटी के फायदे और नुकसान

एनएफटी के फायदे और नुकसान क्या हैं? इसका फायदा यह है कि कोई व्यक्ति लगभग असीमित अवधि के लिए कॉपीराइट अपने पास रख सकता है। इसके अलावा, विभिन्न ब्रांड अपने ग्राहकों को विभिन्न विशिष्ट लॉयल्टी प्रोग्रामों की पेशकश करने के लिए एनएफटी का उपयोग कर सकती हैं, और अपने ग्राहकों को शुरुआती प्रमोशनों तक ले जा सकती हैं, जिससे उनका व्यवसाय बढ़ सकता है।

एनएफटी डिजिटल अर्थव्यवस्था से संबंधित खेलों और अन्य प्रणालियों के आर्थिक अवसरों का विस्तार करने में भी मदद करते हैं।

एनएफटी के नुकसान क्या हैं? अभी, ग्राहकों के लिए यह जानना मुश्किल हो सकता है कि उन्हें प्राप्त होने वाला एनएफटी वास्तव में अनोखा है या नहीं, क्योंकि एनएफटी की कई प्रतियां उपलब्ध हैं। साथ ही, यह साबित करने के लिए कि एनएफटी प्रामाणिक है या नहीं, कानूनी सिस्टम अभी तक पूरी तरह से परिभाषित नहीं है। यदि उपयोगकर्ता अपने दम पर एनएफटी के प्रोडक्ट बनाना चाहता है, तो उसे बुनियादी ब्लॉकचेन तकनीक की मूल बातें समझनी होंगी।

NFT marketplace and metaverse

वास्तविक और आभासी दुनिया में एनएफटी

NFT का उपयोग वास्तविक दुनिया और आभासी दुनिया दोनों में किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, अचल संपत्ति के बाजार को कई खंडों में विभाजित किया जा सकता है। एक खंड समुद्र तट के पास स्थित है, और दूसरा एक आवासीय परिसर में है।

अपने मापदंडों के आधार पर, इनमें से हर एक भूखंड अनोखा है, उसका अपना मूल्य है, और उसे एनएफटी के रूप में दिखाया गया है। अनावश्यक नौकरशाही प्रक्रियाओं के बिना उन्हें वास्तविक दुनिया के अचल संपत्ति के बाजार में ट्रेड किया जा सकता है। इस स्थिति में खरीदारी और बिक्री बहुत तेज़ी से होती है।

एनएफटी को कैसे खरीद सकते हैं?

यह ध्यान देने योग्य है कि अधिकतर एनएफटी ब्लॉकचैन की क्रिप्टोकरेंसी से खरीदे जा सकते हैं, जिस पर इन्हें जारी किया गया है। उदाहरण के लिए, ERC-721 मानक टोकन खरीदने के लिए, उपयोगकर्ता के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ETH होना ज़रूरी है। प्लेटफार्म एनएफटी या संपूर्ण एनएफटी संग्रह खरीदने की पेशकश करते हैं। OpenSea और Rarible सबसे मषहूर प्लेटफार्मों में से हैं। उनके पास अलग-अलग लागत वाले एनएफटी के कैटलॉग हैं। ग्राहक को केवल अपनी पसंद की वस्तु को चुनना होता है, निर्दिष्ट राशि का भुगतान करके लेनदेन पूरा करना होता है, और उसके बाद वह इस एनएफटी वस्तु का मालिक बन जाता है। जिन साइटों से आप NFT खरीद सकते हैं, उनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, यह एक वैश्विक नेटवर्क बन रहा है।

NFT's marketplace

क्या एनएफटी सुरक्षित हैं?

किसी भी डिजिटल संपत्ति की तरह ही एनएफटी भी हैकिंग का शिकार हो सकते हैं। अगर किसी अपराधी की किसी ग्राहक के वॉलेट तक पहुँच हो जाती है, तो वह अपराधी टोकन अपने वॉलेट में ले जा सकता है।

एक जोखिम यह भी है कि जिस साइट पर NFT स्थित है अगर वह अचानक काम करना बंद कर दे, तो NFT तक पहुंच नहीं हो पाएगी। इसके अलावा, एक जोखिम यह है कि ग्राहक असली के बजाय एक "नकली" एनएफटी संपत्ति खरीद सकता है।

नॉन-फंजीबल का क्या मतलब है?

सबसे पहले, हमें नॉन-फंजीबल का मतलब समझना ज़रूरी है। यह एक अवधारणा है जो किसी निश्चित वस्तु की विनिमेयता को दिखाती है। उदाहरण के लिए, यह मुद्राएं या वस्तुएं (जैसे तेल) हो सकती हैं।

नॉन-फंजीबल का मतलब है कि उस वस्तु को किसी अन्य द्वारा प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता क्योंकि इसकी अपनी प्रकृति अद्वितीय है।

NFT digital art

भारत में एनएफटी का उपयोग कैसे किया जाता है?

आज नॉन-फंजीबल टोकन की बड़ी माँग हैं, और केवल डिजिटल संपत्ति के रूप में ही नहीं। भारत में इनका उपयोग व्यापक है और उपयोग की बहुत संभावनाएं प्रस्तुत हो रही हैं। एक बड़े देश को अपनी जनसंख्या की सेवा के लिए विभिन्न विकल्पों और बड़ी संख्या में साधनों की ज़रूरत होती है। एनएफटी से देश को कैसे लाभ हो सकता है?

पहला, यह भारत के लोगों के लिए निवेश का एक स्रोत है। एनएफटी उद्योग अभी विकसित होना शुरू हो रहा है, और यह स्पष्ट हो चुका है कि इन टोकनों की मांग जारी रहेगी। एक आकर्षक मूल्य टॉप संग्रह पर जमा करने के लिए, एक निवेश पोर्टफोलियो के हिस्से के रूप में इनका उपयोग संभव है, जबकि क्रिप्टोकरेंसी उद्योग गिरावट और संचय के चरण में है।

भारत जैसे बड़े देश और क्षेत्र के लिए NFT, स्वामित्व स्थानांतरित करने की एक सार्वभौमिक तकनीक है। यदि आप दिल्ली या बैंगलोर में रहते हैं, तो आप ऑनलाइन बिक्री कर सकते हैं और भौतिक रूप से उपस्थित हुए बिना किसी संपत्ति या कला वस्तु के टाइटल को ट्रांसफर कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस समय, NFT बाजार स्थिर है, और क्रिप्टोकरेंसी उद्योग सामान्य है। हालांकि, एनएफटी अर्थव्यवस्था और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रभाव फैलाएगा। शिक्षा, चिकित्सा और लॉजिस्टिक्स में एनएफटी की शुरूआत से वे अधिक आधुनिक और जालसाजी से सुरक्षित हो सकेंगे।

साथ ही, NFT सामाजिक स्थिति के प्रमाण की वस्तु और विशेषाधिकार प्राप्त समुदायों के लिए एक प्रकार का एक्सेस कोड बन सकता है। एनएफटी की विशिष्टता के संबंध में कई आलोचनाओं के बावजूद, वे डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन चुके हैं।

Rate article

Thank you for your rating, your vote has been counted

ट्रेडिंग इतनी आसान पहले कभी नहीं रही
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.