0% पढ़ने की प्रक्रिया
/ एनएफटी (अपूरणीय टोकन) के प्रकार और उनसे कैसे पैसे बनाए जाएँ?

एनएफटी (अपूरणीय टोकन) के प्रकार और उनसे कैसे पैसे बनाए जाएँ?

प्रकाशित 08 February 2023
पढ़ने का समय 7 मिनट
Typology of NFTs

Description

एनएफटी निवेश और पैसा कमाने के लिए एक आशाजनक दिशा है। इस लेख में, हम एनएफटी के साथ पैसा बनाने के तरीकों के बारे में चर्चा करेंगे।

एनएफटी टोकन क्रिप्टोकरेंसी का एक लोकप्रिय सेक्टर है। काफी हद तक टोकन के ऊँचे मूल्य और एनएफटी निष्क्रिय आय अर्जित करने की क्षमता के कारण ऐसा है। इसलिए, मुख्य सवाल का जवाब देने के लिए टोकन के प्रकार समझना ज़रूरी है: एनएफटी से पैसे कैसे कमाएं?

एनएफटी क्या है: अनोखे टोकन की सही परिभाषा

एनएफटी (नॉन-फंजिबल टोकन) (अपूरणीय टोकन) वे अनोखे टोकन हैं जिन्हें एक दूसरे के साथ बदला नहीं जा सकता। यह एनएफटी का मुख्य मूल्य है, इसलिए इनका मूल्य इन टोकनों की विशिष्टता पर निर्भर करता है। हमारे लेख में एनएफटी की परिभाषा और क्षमताओं पर विस्तार से यहाँ पर चर्चा की गई है।

क्रिप्टोकरेंसी या फिएट मुद्राओं से उलट, अपूरणीय टोकन को दूसरे एनएफटी से नहीं बदला जा सकता। उदाहरण के लिए, 21,000,000 सिक्कों का प्रत्येक बिटकॉइन विनिमेय (आपस में बदले जाने योग्य) है। आप पहला, दसवां, एक सौ सैंतीसवाँ, दस लाखवाँ या इकहत्तरवाँ कोई भी सिक्का ले लें। उनमें कोई अंतर नहीं होगा और कोई विशिष्टता भी नहीं होगी। इसी तरह, क्लासिक मनी के मामले में भी, सभी बैंकनोट एक समान होते हैं और उनका मूल्य भी समान होता है।

जबकि एनएफटी को उसी तरह के टोकन से बदला नहीं जा सकता, बदलने पर उसकी गुणवत्ता या मूल्य का नुकसान होगा। हर एक टोकन अपने आप में अनोखा है।

क्रिप्टोकरेंसी की बाजार अर्थव्यवस्था में क्या ऐसा है, जिससे एनएफटी को मूल्य मिलता है

टोकन के मूल्य के लिए एनएफटी की विशिष्टता ही मुख्य पैरामीटर है। डिजिटाइज्ड आर्ट ऑब्जेक्ट्स (डिजिटल रूप में कला की वस्तुएँ), ब्रांडेड इमेज, लोगो, फोटो, वीडियो, संगीत और डिजिटल कलाकारों के अनूठे संग्रह सभी को अपूरणीय टोकनों में बदलकर, बेचा जा सकता है। विशिष्ट पहचान कोड और ब्लॉकचेन विशिष्ट पैरामीटरों से यह सुनिश्चित होता है कि वे सुरक्षित हैं और अपरिवर्तनीय हैं।

एक अनोखे टोकन का कलात्मक या व्यावहारिक मूल्य जितना अधिक होगा, उसकी कीमत उतनी ही अधिक होगी। उदाहरण के लिए, एक प्रसिद्ध मामला था जब एक अमरीकी ब्लॉकचेन कंपनी, इंजेक्शन प्रोटोकॉल ने मशहूर समकालीन कलाकार बैंक्सी की "मोरोन्स" नामक कृति की मूल्यवान प्रतियों में से एक को वापस खरीद लिया था। उस कृति का मूल्य 95,000 डॉलर था। हालाँकि, इंजेक्शन प्रोटोकॉल के अनुसार, मोरोन्स को इंटरनेट पर लाइव जला दिया गया था, पर उसी समय, उसे एनएफटी टोकन के रूप में जारी कर दिया गया था। मूल कलाकृति भौतिक रूप में अब मौजूद नहीं है, पर उसकी डिजिटल प्रति मौजूद है। इसका मतलब है कि कृति की डिजिटल कॉपी का मूल्य और भी अधिक हो गया है क्योंकि उस कृति की वही एकमात्र कॉपी है।

एनएफटी का मूल्य बढ़ाने का यह एक बहुत सीधा विकल्प है। निश्चित विकल्प कम हैं। अपूरणीय टोकन के तेज़ी से बढ़ने के दौरान, कई कलाकारों ने अपनी कृतियों को एनएफटी में रूपांतरित करके विशेष संग्रह बनाए हैं।

उदाहरण के लिए, गायिका ग्रिम्स ने, जिन्हें टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलोन मस्क के साथ अपने संबंधों के लिए भी जाना जाता है, सन् 2021 में एनएफटी टोकन का अपना संग्रह जारी किया है। मशहूर सुलेखक (कैलीग्राफ़र) पोक्रास लैम्पस ने अपने कार्यों को एनएफटी के रूप में प्रस्तुत किया है।

What is NFT? NFTs kinds

बाज़ार में मौजूद एनएफटी के प्रकार

कलाकार की सामग्री के आधार पर, अपूरणीय टोकन क कई प्रकार हो सकते हैं। जिनमें शामिल हैं:

सोशल मीडिया अवतार

सन् 2022 की शुरुआत में, एक नए प्रकार का एनएफटी सामने आया - सोशल नेटवर्क पर निजी पेज के अवतार के रूप में। सबसे प्रसिद्ध उदाहरण ट्विटर है। उपयोगकर्ता क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट को अपने खाते से लिंक कर सकते हैं और एक प्रोफ़ाइल छवि के रूप में अपने संग्रह से एक एनएफटी डाल सकते हैं।

What is CryptoPunk?

कला की अनूठी (दुनिया की इकलौती) कृति।

ये कलाकारों के संग्रह पर आधारित टोकन हैं, जहाँ प्रत्येक वस्तु का उच्च कलात्मक मूल्य होता है और वे विशिष्ट भी होते हैं। यहाँ पर सबसे मशहूर उदाहरण कलाकार बीपल की "एवरीडेज: द फर्स्ट 5000 डेज" है। मार्च 2021 में, इसे क्रिस्टी में रिकॉर्ड मूल्य 6 करोड़ 93 लाख डॉलर में बेचा गया था। "एवरीडेज: द फर्स्ट 5000 डेज" वर्तमान में सबसे महंगा टोकन भी है।

What is

टोकन का एनएफटी संग्रह।

ये विभिन्न कंपनियों द्वारा बेचे गए संग्रहों के उदाहरण हैं। इस प्रकार के अपूरणीय टोकन की एक ही अवधारणा होती है, संग्रह कई हजार और यहाँ तक कि कई दसियों हजार तक का हो सकता है। यह अनूठे टोकन के एक सबसे सामान्य प्रकार है।

How to buy NFT?

Dappradar (डैप्राडार) सेवा के अनुसार, एनएफटी बिक्री के लिए अब तक के टॉप 5 सबसे सफल संग्रहों में हैं:

  • एथेरियम और रोनिन ब्लॉकचेन पर एक्सी इन्फिनिटी;**
  • क्रिप्टोपंक्स, बोरेड एप याच क्लब, म्यूटेंट एप याच क्लब, एथेरियम ब्लॉकचेन पर आर्ट ब्लॉक्स।**

What is dAppRadar?

तस्वीरें, पत्राचार के स्क्रीनशॉट, और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण सोशल मीडिया पोस्ट।

ट्विटर पर जैक डोर्सी का पहला ट्वीट इसका उदाहरण है। ओपनसी मार्केटप्लेस में एनएफटी के रूप में, यह रिकॉर्ड मूल्य 29 लाख डॉलर में बिका था।

एनएफटी और संगीत।

इस तरह के एनएफटी का एक उदाहरण ब्रिटिश बैंड म्यूज़ एल्बम "विल ऑफ़ द पीपुल" है, जो सितंबर 2022 की शुरुआत में ब्रिटिश चार्ट में सबसे ऊपर था।

NFT art

GameFi (गेमफ़ाई) और Metaverse (मेटावर्स) के लिए एनएफटी

एनएफटी लाभ अपूरणीय टोकन के केवल एक पक्ष पर लागू नहीं होता। अनूठे टोकन के अनुप्रयोग और निर्माण का एक अन्य आम सेक्टर है खेल उद्योग और मेटावर्स।

What is Decentraland world?

आयोजन के टिकट।

एनएफटी व्यावहारिक कार्य भी कर सकते हैं जैसे आयोजनों में उपस्थित लोगों को प्रवेश देना। यह बहुत सुविधाजनक है क्योंकि टोकन की जालसाजी नहीं की जा सकती। दुनिया के सबसे बड़े संगीत समारोहों में से एक, कोचेला ने एफटीएक्स एक्सचेंज के साथ साझेदारी में एनएफटी संग्रह लॉन्च किया है। तीन खेपों की लॉटरी निकाली गई थी: समारोह में आजीवन प्रवेश की अनुमति, समारोह से सबसे आकर्षक तस्वीरों का संग्रह, और महान कोचेला पोस्टर के 10 रूपांतर।

NFT tickets

क्रिप्टो उद्योग में उपयोग होने वाले ये एकमात्र एनएफटी नहीं हैं। किसी भी वस्तु का एक अनूठी डिजिटल कृति के रूप में टोकनीकरण किया जा सकता है और बेचा जा सकता है। डिजिटल संपत्ति अधिकार, स्ट्रीमिंग सर्विस प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन, कस्टम पेंटिंग, ब्रांडेड मर्चेंडाइज।

शुरुआती निवेशकों और डिजिटल एसेट्स के अनुभवी धारकों के साथ एनएफटी से पैसे कैसे कमाएं

कई लोगों के लिए, एनएफटी की अप्रत्याशित बढ़ोतरी का मतलब हमेशा उच्च कीमतें और बड़ा मुनाफा है। और वास्तव में, कई टोकन संग्रह बहुत मशहूर हो गए हैं, सफल क्रिप्टोकरेंसी की कुलीन दुनिया के लिए सच्चे पास। लेकिन आज एनएफटी से पैसे कैसे बनते हैं? एनएफटी पर कमाई के कौन से तरीके मौजूद हैं? और अनूठे टोकनों की भयंकर प्रतिस्पर्धा में एनएफटी को लाभदायक कैसे बनाया जाए।

सामान्यतः, हम अपूरणीय टोकन के मुद्रीकरण में योगदान देने वाले कई बिंदु यहाँ बता सकते हैं।

  1. कमाई की अवधारणा के साथ।

कमाई की अवधारणा में एनएफटी (प्ले-टू-अर्न, लर्न-टू-अर्न, मूव-टू-अर्न, और अन्य) एक डिजिटल अवतार, निजी खेल के केंद्रीय लक्ष्य, या एक मूल्यवान पुरस्कार के तौर पर काम करता है। एनएफटी का मूल्य खेल गतिविधि से जुड़ा हुआ है। एक खिलाड़ी जितनी अधिक गतिविधियाँ करता है, टोकन का मूल्य उतना ही अधिक होता है। सफल खेलों के उदाहरण हैं STEPN, Axie Infinity, Illuvium, और अन्य।

  1. एनएफटी होडलिंग।

एनएफटी बाजार के गठन के शुरुआती चरण के कई उत्पाद, कई उत्पादों ने अपने उपयोगकर्ताओं के बीच मुफ्त टोकन वितरित किए थे। उदाहरण के लिए, 2017 में, प्रसिद्ध क्रिप्टोपंक्स संग्रह के रचनाकारों ने केवल कुछ सेंट में सभी को 5,000 प्रोमो एनएफटी दिए। यह संग्रह अब दुनिया के सबसे महंगे संग्रहों के टॉप पर है और इसके निवेशकों, NFT HODLing को हजारों प्रतिशत का लाभ मिला है।

  1. एनएफटी का एक स्वतंत्र संग्रह बनाना।

कई कला सामग्री बनाने वालों के लिए, एनएफटी का निर्माण मुद्रीकरण का कानूनी विकल्प है। यह काफी सरल प्रक्रिया है जो शुरुआती और अनुभवी क्रिप्टोकरेंसी उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है। इसका फायदा है, बिक्री से मिलने वाला ऊँचा लाभ, जिसका संचालन रचनाकार के हाथों में रहता है। इसका नुकसान है इसे बनाने और मार्केटिंग से जुड़ी लागत, साथ ही रचनाकारों के बीच उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा।

  1. एनएफटी स्टैकिंग।

कई डेफी प्रोजेक्ट ग्राहक को अपूरणीय टोकन को दांव पर लगाने की पेशकश करते हैं। यह एक अच्छा विकल्प है, खासकर अगर आप होडलिंग (एचओडीएल) अवधारणा से जुड़े हों। ये रणनीतियाँ एक दूसरे के अनुकूल हैं और एनएफटी निष्क्रिय आय देती हैं।

  1. बिक्री रॉयल्टी।

एनएफटी के निर्माण के दौरान, उसे जारी करने वाला एक विशेष रॉयल्टी प्रतिशत निर्धारित कर सकता है जो द्वितीयक बाज़ार में होने वाली प्रत्येक बिक्री पर चुकाया जाता है। यह प्रतिशत बिक्री का 3%, 5% या 10% भी हो सकता है। यह NFT निष्क्रिय आय का एक और अवसर है और कलेक्शन बिल्डर के लिए एक सुविधाजनक समाधान है।

एनएफटी बनाइए और बेचिए

एनएफटी कैसे बनाएँ? यह बहुत सरल है। टोकन बनाने का पूरा चरण कंपनियों और निजी कलाकारों दोनों के लिए एक समान है। आखिरकार, एनएफटी एक अच्छा निवेश है, अंतर केवल संग्रह निर्माण प्रक्रिया की लंबाई और जटिलता में है। उदाहरण के लिए, एक स्वतंत्र कलाकार या कलाकारों का समूह अपने कार्यों को डिजिटाइज़ कर सकता है और उन्हें किसी भी मार्केटप्लेस पर एनएफटी के रूप में सबमिट कर सकता है। यह एक प्रारंभिक प्रक्रिया है जिसके लिए अतिरिक्त प्रमोशनल योजना की ज़रूरत नहीं होती।

संग्रह की मान्यता के स्वाभाविक विकास और एक निष्ठावान समुदाय के विकास के ज़रिए बिक्री की मात्रा सामने आती है। मार्केटिंग रणनीति के भीतर कोई अतिरिक्त गतिविधियां नहीं हैं।

साथ ही, एनएफटी संग्रह के बड़े लॉन्च का मतलब है मार्केटिंग प्रमोशन का विस्तृत विकास और अधिक वित्तीय व्यय और समय।

तकनीकी दृष्टिकोण से, एनएफटी बनाने की प्रक्रिया को कई चरणों में बाँटा गया है। और एनएफटी से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं यह केवल कई शर्तों को पूरा करके ही समझा जा सकता है:

  1. अवधारणा का विकास।

यह पहला चरण है, सभी कामों की शुरुआत। इस स्तर पर, डिजिटल वस्तु के कलात्मक मूल्य, सिमेंटिक लोड और एनएफटी टोकन के सामान्य सिद्धांतों को निर्धारित करना महत्वपूर्ण है।

  1. ब्लॉकचेन का चुनाव

ऐसे कई दर्जनों ब्लॉकचेन हैं जिनमें एनएफटी के लिए स्मार्ट अनुबंध मानक हैं। आप सबसे लोकप्रिय, एथेरियम को चुन सकते हैं। तब टोकन संग्रह को क्रिप्टोकरेंसी उपयोगकर्ताओं के बीच नेटवर्क मान्यता के रूप में प्लस मिलेगा। आप TRON, Binance स्मार्ट चेन, Solana, NEAR, Polygon, Ronin, WAX और अन्य का भी उपयोग कर सकते हैं।

  1. डिजिटाइजेशन के लिए इमेज बनाना।

NFT बनाना: यह ऑब्जेक्ट बनाने का चरण है, जिसे आप NFT के रूप में प्रस्तुत करेंगे। आप लगभग किसी भी प्रारूप का टोकनीकरण कर सकते हैं: फोटो, वीडियो, जिफ़, या ऑडियो।

  1. बाज़ार चुनना।

डैप्राडार के अनुसार, एनएफटी मनी ट्रेडिंग के लिए 80 से अधिक प्लेटफॉर्म हैं। चुनने के लिए प्रमुख कारक बाज़ार की अनुकूलता, और ब्लॉकचेन है, जिस पर एनएफटी की योजना बनाई गई है।

विभिन्न प्रकार के अपूरणीय टोकन के लिए लोकप्रिय एनएफटी प्लेटफॉर्म और मार्केटप्लेस

सन् 2023 में एनएफटी में निवेश करने के लिए सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म और मार्केटप्लेस हैं:

• ओपनसी एथेरियम, अवालांशे, बीएनबी चेन, ईटीएच, पॉलीगॉन और सोलाना (Ethereum, Avalanche, BNB Chain, ETH, Polygon, और Solana) के अनुकूल। कुल 2,610,642 ट्रेडर्स ने रजिस्ट्रेशन किया। कुल ट्रेड 34.2 बिलियन डॉलर से अधिक।

• एक्सी मार्केटप्लेस।

बाज़ार एथेरियम और रोनिन के अनुकूल है। कुल 2,183,930 ट्रेडर्स ने रजिस्ट्रेशन किया। कुल ट्रेड 4.26 बिलियन से अधिक।

• मैजिक ईडन।

सोलाना ब्लॉकचैन के लिए विशेष रूप से विकसित मार्केटप्लेस। कुल 1,418,012 ट्रेडर्स ने रजिस्ट्रेशन किया। कुल ट्रेड 2.07 बिलियन डॉलर से अधिक।

• एनबीए टॉप शॉट।

फ्लो ब्लॉकचेन का समर्थन करता है। कुल 570,933 ट्रेडर्स और कुल ट्रेड 979.93 मिलियन डॉलर।

• क्रिप्टोपंक्स

एथेरियम ब्लॉकचेन का समर्थन करता है। कुल 7,461 ट्रेडर्स और कुल ट्रेड 3.02 बिलियन डॉलर।

एनएफटी प्लेटफॉर्म और मार्केटप्लेस मोबॉक्स (बीएनबी चेन), लुक्सरेयर (एथेरियम), ब्लॉक्टोबे (फ्लो), एटॉमिकमार्केट (डब्ल्यूएएक्स), इम्यूटेबल एक्स मार्केटप्लेस (इम्यूटेबल एक्स), रेरिबल (एथेरियम, तेजोस), और अन्य का भी अक्सर उपयोग किया जाता है।

शॉर्ट और मीडियम टर्म में एनएफटी का क्या भविष्य है?

एनएफटी का भविष्य काफी आशावादी बना हुआ है। यहाँ तक कि समग्र बाजार गिरावट की पृष्ठभूमि में भी, कई संग्रह की रिकॉर्ड बिक्री हुई है। उदाहरण के लिए, पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एनएफटी का पहला संग्रह बिक्री के लिए जाने के एक दिन से भी कम समय बाद बिक गया, और इसके रचनाकारों को लगभग 45 लाख डॉलर मिले।

एनएफटी से पैसे कैसे कमाएँ? मशहूर एनएफटी ब्रांड अपने उपयोगकर्ताओं के लिए नए तकनीकी समाधान विकसित कर रही हैं और उन्हें पेश कर रही हैं। उदाहरण के लिए, बोर्ड एप याच क्लब अपने मेटावर्स और गेमिंग टोकन लॉन्च करेगा।

अपूरणीय टोकन बाजार, अन्य सभी क्रिप्टोकरेंसी के साथ, संचय के चरण में है, और शक्ति जमा कर रहा है। अधिकांश हाई-प्रोफाइल प्रीमियर एक नई बुल रैली की शुरुआत और क्रिप्टोकरेंसी में सामान्य वृद्धि के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। वर्तमान समय में, अदृश्य काम हो रहे हैं: जैसे तकनीकी अपग्रेड, रणनीति बनाना और एनएफटी के विभिन्न रूपों का परीक्षण करना।

एनएफटी में निवेश का जोखिम

क्रिप्टोकरेंसी के सामान्य नियमों ने अपूरणीय टोकन के उपयोग के जोखिम को सीमित किया है। बेशक, एनएफटी की कीमत वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक स्थिति, क्रिप्टो उद्योग में नकारात्मकता, नियामकों के साथ समस्याओं और विधायी निकायों के प्रतिबंधों से प्रभावित हो सकती है। ये समस्याएँ केवल एनएफटी की ही नहीं हैं, बल्कि हर अत्यधिक अस्थिर संपत्ति की समस्याएं हैं। एक निजी निवेशक पर जोखिम के इन कारकों का न्यूनतम प्रभाव हो सकता है।

निजी डिजिटल वॉलेट की सुरक्षा और उद्योग की पारदर्शिता और अखंडता पर ध्यान देना कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। अक्सर, एनएफटी से जुड़ी समस्याएं वैश्विक परिवर्तनों और संकटों से नहीं, बल्कि डिजिटल वित्त के प्रति बुनियादी असावधानी और न्यूनतम सुरक्षा की कमी से आती हैं।

अपूरणीय टोकन में निवेश के सफल प्रबंधन के लिए बुनियादी सिद्धांत और सुझाव

भावी या वर्तमान एनएफटी मालिकों के लिए मुख्य सलाह है कि वे स्वयं टोकन के परीक्षण, उन्हें जारी करने, उनके भंडारण, उपयोग और कमाई का प्रस्ताव करें। कम से कम एक बार अपना एनएफटी बनाने की कोशिश किए बिना इस उद्योग को नहीं समझा जा सकता। बाजार के अवसरों का परीक्षण करें और अपूरणीय टोकनों के बारे में अपनी खुद की राय बनाएं।

भारत में एनएफटी

क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग भारत के अंदर ही एक वैकल्पिक भुगतान प्रणाली के रूप में किया जा सकता है, जिससे लोगों को तेज़ बैंकिंग की सुविधा मिल सकती है, या एक मुख्यधारा की मुद्रा के रूप में (जैसा अल साल्वाडोर ने किया है)। यह एक सामान्य अभ्यास है और चौंकाने वाली प्रक्रिया नहीं। लेकिन क्या एनएफटी उतना ही उपयोगी हो सकता है? किसी देश को विकसित करने के लिए अपूरणीय टोकन का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

एनएफटी से असल में लाभ हो सकता है यदि इसका उपयोग इस प्रकार किया जाए:

  1. भारत जैसे बड़े देश में किसी भी संपत्ति के अधिकार को स्थानांतरित करने के डिजिटल समकक्ष के रूप में। संपत्ति की खरीद और बिक्री के किसी भी अनुबंध और लेनदेन के बारे में सारी जानकारी एनएफटी से जुड़ी हो सकती है। इस तरह एक पारदर्शी भंडारण प्रणाली के साथ एक पूर्ण और एकीकृत डेटाबेस बन जाएगा और भारत में कहीं से भी इस सूचना तक आसान पहुंच होगी।

  2. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एनएफटी।

ब्लॉकचेन-आधारित उत्पाद के रूप में अपूरणीय टोकन, सरकार में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सबसे खुली और विश्वसनीय प्रणाली हो सकती है। आप एनएफटी का उपयोग एक पेटेंट, अनुदान, किसी क्षेत्र के विशेष विकास कार्यक्रम (जैसे, महाराष्ट्र या आंध्र प्रदेश राज्य) के रूप में कर सकते हैं। इस तरह के कार्यक्रम की पारदर्शिता अनुचित खर्च और किसी समूह विशेष के हितों की पैरवी को दूर कर देगी, जिससे देश में भ्रष्टाचार का स्तर सामान्य रूप से कम हो जाएगा।

  1. शिक्षा प्रणाली और एनएफटी।

अनूठे विशिष्ट टोकन छात्रों के व्यक्तिगत डेटा को रिकॉर्ड करने और भारत में, विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई, आगरा, हैदराबाद और अन्य बड़े भारतीय शहरों और राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के संपूर्ण डेटाबेस को व्यवस्थित करने का आधार हो सकते हैं।

  1. एनएफटी और भारत में पर्यटन।

देश और प्रत्येक प्रशासनिक राज्य (बिहार, गोवा, पश्चिम बंगाल, आदि) के लिए टोकनों का एक विशेष सीमित संस्करण संग्रह जारी किया जा सकता है। मार्केटिंग और प्रचार के इस कदम से देश के अद्वितीय आकर्षण लोगों की नज़र में अधिक से अधिक आ पाएँगे और पर्यटन से अधिक कमाई का मार्ग प्रशस्त होगा।

निष्कर्ष

अपूरणीय टोकन क्रिप्टो उद्योग में एक लोकप्रिय ट्रेंड है। अमूर्त मूल्य और विशिष्टता को व्यक्त करने के लिए एक डिजिटल टोकन के रूप में एनएफटी के अधिक उपयोग की संभावना है। एनएफटी कैसे बनाएँ? सबसे प्रसिद्ध कलाकारों के कार्यों की तरह एनएफटी संग्रहकर्ता के आइटम बने रहेंगे।

क्रिप्टोकरेंसी उद्योग का विकास जारी रहेगा, ठीक इसी तरह अपूरणीय टोकन बाजार का विकसित होना भी जारी रहेगा। एनएफटी बनाने के लिए एक बड़ी छलांग जल्दी ही देखने को मिलेगी। और अगर आपके पास ऐसा सवाल है, क्या एनएफटी असली पैसा है? हम जवाब दे सकते हैं कि हाँ, एनएफटी एक अच्छा निवेश है, और एनएफटी निष्क्रिय आय लाभदायक है, इसलिए अपने स्वयं के एनएफटी बेचने की ट्रेडर्स की कीमतें बहुत ही आशाजनक और मूल्यवान हैं।

Rate article

Thank you for your rating, your vote has been counted

ट्रेडिंग इतनी आसान पहले कभी नहीं रही
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
©Exex
EXEX LTD. Registered Number: 232147
सेशेल्स, माहे, विक्टोरिया, फ्रांसिस राचेल स्ट्रीट, साउंड एंड विज़न हाउस, सूट 1.